Tuesday, October 20th, 2026

के.के. मेनन को दादा साहब फाल्के इंटरनैशनल अवॉर्ड्स

मुंबई
के.के. मेनन बॉलिवुड के शानदार ऐक्टर में शुमार हैं, जिन्हें दादा साहब फाल्के इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स के तहत मोस्ट वर्सटाइल ऐक्टर का अवॉर्ड दिया गया है। के.के. मेनन ने अपने इस अवॉर्ड की जानकारी फैन्स से अपने अंदाज में शेयर की है।

के.के. मेनन की लेटेस्ट फिल्म की बात करें तो वह वेब सीरीज़ 'स्पेशल ऑप्स' में नजर आए थे, जिसमें उन्होंने हिम्मत सिंह का किरदार निभाया था। इस किरदार को दर्शकों ने काफी पसंद किया और सबने जमकर तारीफ की।

के.के. मेनन ने बॉलिवुड में फिल्म 'नसीम' (1995) से डेब्यू किया था। हालांकि इस फिल्म में उनका रोल काफी छोटा था और उन्हें वह पहचान नहीं दिला पाया जिसके वह हकदार थे। इसके बाद मेनन साल 1999 में फिल्म 'भोपाल एक्सप्रेस' में लीड रोल में दिखे। हालांकि उन्हें असली पहचान साल 2004 में रिलीज हुई फिल्म 'ब्लैक फ्राइडे' से मिली ।

के.के. मेनन ने अपने ट्विटर और इंस्टाग्राम पोस्ट में ट्रोफी की तस्वीर शेयर की है। इसके साथ ही उन्होंने दादा साहब फाल्के इंटरनैशनल फिल्म फेस्टिवल अवॉर्ड्स के ऑफिशल सोशल मीडिया हैंडल को टैग करते हुए ऐक्टर ने धन्यवाद कहा है।

 

#दादा साहब फाल्के

Source : Agency

पाठको की राय